श्री लालदास मंदिर नौगांवा
नौगांवा का लालदास मंदिर कस्बे के प्राचीन जैन मंदिर के पास स्थित है । कस्बा स्थित संत लालदास मंदिर पर 12 नवंबर से प्राण-प्रतिष्ठा पंच कुण्डीय पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन लालदास मन्दिर विकास समिति शेरपुर एवं कृष्ण मण्डल नौगांवा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया । 12 नवम्बर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा सहित नगर परिक्रमा का आयोजन हुआ । शोभायात्रा के दौरान बैण्ड बाजों से मनोरम झांकियों की प्रस्तुति दी गई । पण्डित प्रभूदयाल शास्त्री ने मूर्तियों की पूजा एवं जलाधिवास कराई। 13 नवंबर को हवन एवं अन्नाधिवास,14 नवंबर को दैनिक पूजा हवन तथा मूर्तियों का वास, 15 नवंबर को दैनिक पूजा हवन मूर्तियों का महास्नान एवं चल प्राण-प्रतिष्ठा मूर्तियों के षोडस संस्कार तथा 16 नवम्बर को दैनिक पूजा, अभिजित में बाबा लालदास, राम दरबार, शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की मूर्तियों की अचल प्रतिष्ठा, पूर्णाहूति के बाद भण्डारा होगा।