• laldasmandirsherpur@gmail.com
  • +91 8094741411

मंदिर सूचीं

लाल दास मंदिर अटाली

लाल दास मंदिर अटाली

बाबा का अटाली मन्दिर निराला

बाबा लालदास मन्दिर अटाली के इतिहास के बारे में प्रधान जी बताते है कि उनके द्वारा बुजुर्गो के द्वारा मन्दिर का इतिहास सुना है । बुजुर्गो ने बताया कि इस गांव में बाबा लालदास आये और उन्होने तालाब की ख्ुादाई की और कुटिया बना कर यहाँ रहने लगे और भगवान का भजन किया । गांव में ऐसी मान्यता है कि बाबा एक बार गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे कि वहाँ पर भारी बारिश के साथ ओले गिरने लगे । तब गांव वालों ने बाबा से कहा कि गांव में भी तेज बारिश और ओले पड रहे होगें, जिससे उनकी सारी फसल बर्बाद हो जायेगी । बाबा ने गांव वालों से कहा कि वो इस बात की चिन्ता न करे उनकी फसलों को कुछ नहीं होगा । जब गंगा स्नान कर सभी लोग अपने गांव लौटे तो उन्होने देखा कि फसलों को काई नुकसान नहीं हुआ था । एक जमीन का टुकडा जो गांव वालों ने मन्दिर के लिए दिया था सारे ओले उाी खेत में गिरे थें । ये देख कर ग्रामीण अचम्भित हुए और इसे बाबा का चमत्कार माना और सभी गांव वालों ने 5-5 किलो अनाज मन्दिर के लिए दिया । यह परम्परा आज तक भी निभाई जा रही है । मन्दिर को कोई सामान या चीज कोई नहीं ले जाता, यहाँ तक भी मन्दिर से दातुन भी नहीं तोडता । मैने अपनी दादा को देखा, जिनका जीवन भर नियम रहा है कि पहले मन्दिर में जल चढाना, पक्षियों को चुगगा देना और उसके बाद कोई काम करना । आज भी गांव में यहीं दिनचर्या चल रही है । गांव में जिन बच्चों की नौकरी लगती है वो अपनी पहली पगार मन्दिर में देते है ।

🙏 दान करें